Free Laptop Yojana 2025: मध्य प्रदेश सरकार ने पढ़ाई में अच्छा प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्रों को डिजिटल तरीके से पढ़ाई करने के लिए ₹25000 की मदद देना शुरू कर दिया है। इस योजना का नाम है MP Free Laptop Yojana 2025। इस योजना के तहत अब तक 94,234 छात्रों को यह रकम दी जा चुकी है।
यह पैसा सीधे छात्रों के बैंक खाते में ट्रांसफर किया जा रहा है। यह पैसा छात्रों को लैपटॉप खरीदने में मदद करेगा जिससे वे ऑनलाइन क्लास, प्रोजेक्ट, प्रतियोगी परीक्षा और स्किल कोर्स कर सकें।
Free Laptop Yojana 2025 के लिए पात्रता और दस्तावेज
सरकार की इस योजना का फायदा हर किसी को नहीं मिल रहा। सिर्फ वे छात्र जो कुछ शर्तें पूरी करते हैं, उन्हें ही यह राशि दी जा रही है। Free Laptop Yojana के लिए नीचे दी गई शर्तें पूरी करनी जरूरी हैं:
-
छात्र MP राज्य का स्थायी निवासी होना चाहिए।
-
12वीं की परीक्षा राज्य शिक्षा बोर्ड से पास की हो।
-
कम से कम 85% अंक होने जरूरी हैं।
-
छात्र का बैंक खाता आधार से लिंक होना चाहिए।
-
छात्र ने पहली बार में 12वीं पास की हो।
-
प्राइवेट स्कूल में पढ़ने वाले छात्र भी पात्र हैं, अगर उन्होंने MP Board से परीक्षा दी है।
इसे भी पढ़ें – Free Tablet Yojana 2025: अब हर छात्र को मिलेगा फ्री टैबलेट, जानें पूरी डिटेल
जरूरी दस्तावेज
-
आधार कार्ड
-
12वीं की मार्कशीट
-
निवास प्रमाण पत्र
-
बैंक पासबुक
-
पासपोर्ट साइज फोटो
-
मोबाइल नंबर
-
आय प्रमाण पत्र (अगर मांगा जाए)
MP Free Laptop Yojana Status ऐसे करें चेक
अगर आपने 12वीं में 85% या ज्यादा अंक लाए हैं और ऊपर दी गई शर्तें पूरी करते हैं, तो आप यह MP Laptop Yojana Status Check कर सकते हैं। इसके लिए नीचे दिए गए आसान स्टेप्स फॉलो करें:
-
सबसे पहले जाएं: 👉 https://shikshaportal.mp.gov.in
-
होमपेज पर जाएं और “लैपटॉप वितरण” पर क्लिक करें।
-
फिर क्लिक करें “ई-भुगतान स्थिति” पर।
-
इसके बाद “अपना भुगतान स्थिति देखें” लिंक पर क्लिक करें।
-
अब नया पेज खुलेगा, जहां अपना 12वीं का रोल नंबर और परीक्षा वर्ष भरें।
-
फिर “Get Details Meritorious Student” बटन पर क्लिक करें।
-
अब आपकी Payment Status स्क्रीन पर दिखेगी।
अगर आपके खाते में ₹25000 ट्रांसफर हो चुका है, तो उसकी जानकारी आपको वहीं मिल जाएगी। अगर पैसा नहीं आया है और आप पात्र हैं, तो आप स्थानीय शिक्षा विभाग से संपर्क कर सकते हैं।
छात्रों में खुशी की लहर, डिजिटल पढ़ाई के लिए सरकार की मदद से मिल रही राहत
जिन छात्रों को यह पैसा मिला है, वे बहुत खुश हैं। उनका कहना है कि सरकार की इस योजना से अब वे अपनी पढ़ाई को ऑनलाइन और स्मार्ट तरीके से कर पाएंगे। कई छात्रों ने बताया कि ₹25000 मिलने से अब वे अच्छा लैपटॉप खरीद पाएंगे और कॉम्पिटिशन की तैयारी भी बेहतर कर पाएंगे।
PM Kaushal Vikas Yojana 2025: बेरोजगार युवाओं को हर महीने ₹8000 और फ्री ट्रेनिंग, अभी करें आवेदन