Maiya Samman Yojana 2025: झारखंड सरकार ने महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत करने के लिए एक बड़ी योजना शुरू की है, जिसका नाम है Maiya Samman Yojana। इस योजना के तहत सरकार हर महीने महिलाओं को ₹2500 की सीधी मदद (Direct Benefit Transfer – DBT) उनके बैंक खाते में भेज रही है।
इस योजना से अब तक 52 लाख से ज्यादा महिलाएं लाभ उठा चुकी हैं। जो महिलाएं आर्थिक रूप से कमजोर हैं और 18 से 50 साल की उम्र की हैं, वो इस योजना के लिए पात्र हो सकती हैं। इस लेख में हम आपको Maiya Samman Yojana 2025 से जुड़ी सभी जरुरी जानकारी विस्तार से बताएंगें।
किन महिलाओं को मिलेगा Maiya Samman Yojana का लाभ?
इस योजना का लाभ लेने के लिए महिलाओं को कुछ जरूरी शर्तों को पूरा करना होगा। नीचे सभी जानकारी सरल भाषा में दी गई है:
-
आवेदन करने वाली महिला की आयु 18 से 50 साल के बीच होनी चाहिए।
-
महिला झारखंड की स्थायी निवासी होनी चाहिए।
-
महिला के परिवार की सालाना आय ₹2.5 लाख से कम होनी चाहिए।
-
लाभार्थी महिला के परिवार में कोई भी सदस्य सरकारी पद पर नहीं होना चाहिए।
-
महिला गरीबी रेखा (BPL) के नीचे जीवन यापन कर रही हो।
अगर कोई महिला इन सभी बातों को पूरा करती है, तो वह इस योजना का लाभ आसानी से उठा सकती है।
इसे भी पढ़ें – लाडो प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत बेटियों को मिलेगा 1.50 लाख रुपये, जानें कैसे
कैसे करें Maiya Samman Yojana के लिए आवेदन? जानिए Step-by-Step तरीका
Maiya Samman Yojana Apply Process बहुत ही आसान है। किसी को भी परेशान होने की जरूरत नहीं है। नीचे दिए गए स्टेप्स को ध्यान से पढ़ें और अपनाएं:
-
सबसे पहले अपने नजदीकी प्रखंड कार्यालय जाएं।
-
वहां से आपको आवेदन फॉर्म मिलेगा, जिसे ध्यान से भरें।
-
नीचे दिए गए दस्तावेज़ों को साथ में लगाना जरूरी है:
-
आधार कार्ड
-
राशन कार्ड
-
बैंक पासबुक की कॉपी
-
पासपोर्ट साइज फोटो
-
मोबाइल नंबर
-
स्व-घोषणा पत्र
-
पैन कार्ड (अगर हो)
-
हस्ताक्षर की स्कैन कॉपी
-
-
फॉर्म को भरकर और दस्तावेज़ लगाकर वहीं ऑफिस में जमा करें।
-
आपकी जानकारी को ऑनलाइन पोर्टल पर अपलोड किया जाएगा।
-
इसके बाद आपको एक रसीद दी जाएगी। इस रसीद को संभालकर रखें, भविष्य में काम आ सकती है।
इस योजना में किसी तरह की दलाली या लाइन लगाने की जरूरत नहीं है। ₹2500 की राशि सीधे आपके बैंक खाते में भेज दी जाती है। अब तक 10 से ज्यादा किस्तें आ चुकी हैं और जल्द ही 11वीं किस्त भी खातों में ट्रांसफर की जाएगी।
महिलाओं को मिल रहा है सशक्त बनने का मौका
Maiya Samman Yojana 2025 से महिलाओं को एक नई उम्मीद मिली है। इस पैसे का इस्तेमाल वे अपने घर के खर्च, बच्चों की पढ़ाई और इलाज में कर रही हैं। इस योजना से महिलाओं को अब किसी पर निर्भर नहीं रहना पड़ता। वे अब अपने फैसले खुद ले रही हैं और आत्मनिर्भर बन रही हैं।
बेटी की शादी पर मिलेगी ₹51000 की सहायता, ऐसे करें आवेदन | Shaadi Anudan Yojana 2025