NEET MDS Counselling 2025 का राउंड 2 कल, 12 जुलाई 2025 से शुरू हो गया है! अगर आप MDS कोर्स में दाखिला लेना चाहते हैं, तो Medical Counselling Committee (MCC) की वेबसाइट mcc.nic.in पर जाकर रजिस्टर करें। रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख 15 जुलाई 2025 है। सीट अलॉटमेंट राउंड 2 का रिजल्ट 18 जुलाई 2025 को आएगा। इस लेख में हम आपको बताएंगें NEET MDS Counselling 2025 की आसान प्रक्रिया और जरूरी तारीखें के बारें में सम्पूर्ण जानकारी।
MMC Neet UG Counselling 2025 के लिए जरुरी तारीखें
MCC ने NEET UG Counselling 2025 के लिए ये समय-सारणी जारी कर दी है-
-
रजिस्ट्रेशन: 12 जुलाई से 15 जुलाई 2025 तक।
-
कॉलेज चुनना: 13 जुलाई से 16 जुलाई 2025 तक।
-
चॉइस लॉक करना: 15 जुलाई से 16 जुलाई 2025 तक।
-
सीट बांटने की प्रक्रिया: 16 जुलाई से 17 जुलाई 2025 तक।
-
सीट रिजल्ट: 18 जुलाई 2025 को।
-
कॉलेज में रिपोर्टिंग: 19 जुलाई से 27 जुलाई 2025 तक।
-
डेटा चेकिंग: 28 जुलाई से 30 जुलाई 2025 तक।
अगर आपको राउंड 1 में सीट नहीं मिली या आपने रजिस्ट्रेशन नहीं किया, तो राउंड 2 में मौका है। जिन्होंने राउंड 1 में सीट छोड़ी, उन्हें दोबारा रजिस्ट्रेशन नहीं करना होगा।
NEET MDS Counselling 2025 के लिए रजिस्ट्रेशन कैसे करें?
NEET MDS Counselling 2025 Round 2 के लिए रजिस्ट्रेशन करने के लिए आपको निचे बताई गई प्रक्रिया को स्टेप बाय स्टेप फॉलो करना होगा-
-
आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर जाएं।
-
होमपेज पर NEET MDS Counselling 2025 Round 2 registration लिंक पर क्लिक करें।
-
नया पेज खुलेगा, वहां रजिस्ट्रेशन करें।
-
रजिस्ट्रेशन के बाद लॉगिन करें।
-
फॉर्म भरें और आवेदन शुल्क जमा करें।
-
सबमिट करें और फॉर्म डाउनलोड करें।
-
एक प्रिंट कॉपी अपने पास रखें।
आवेदन शुल्क: सामान्य और EWS के लिए ₹1,000 (वापस नहीं मिलेगा) और ₹25,000 (वापस मिलने वाला डिपॉजिट)। SC/ST/OBC/PwD के लिए ₹500 (वापस नहीं मिलेगा) और ₹10,000 (वापस मिलने वाला डिपॉजिट)।
सीट रिजल्ट और कॉलेज में रिपोर्टिंग
सीट अलॉटमेंट रिजल्ट 18 जुलाई 2025 को mcc.nic.in पर आएगा। जिन्हें सीट मिलेगी, उन्हें 19 जुलाई से 27 जुलाई 2025 तक अपने कॉलेज में कागजात लेकर जाना होगा। डेटा चेकिंग 28 से 30 जुलाई तक होगी। प्रोविजनल रिजल्ट के आधार पर कोई भी विधार्थी कॉलेज न जाएं, फाइनल रिजल्ट और अलॉटमेंट लेटर का इंतजार करें।
क्यों जरूरी है NEET MDS Counselling?
NEET MDS Counselling 2025 उन छात्रों के लिए है, जिन्होंने NEET MDS परीक्षा पास की है और MDS कोर्स में दाखिला चाहते हैं। यह All India Quota की 50% सीटों के लिए है। चॉइस फिलिंग में आप अपने पसंदीदा कॉलेज चुन सकते हैं।
निष्कर्ष
NEET MDS Counselling 2025 Round 2 आपके लिए MDS में दाखिले का सुनहरा मौका है। समय पर रजिस्ट्रेशन और चॉइस लॉकिंग करें। ताजा जानकारी के लिए mcc.nic.in चेक करते रहें।