PM Yashasvi Scholarship Yojana 2025: देश के होनहार और मेहनती छात्रों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। सरकार ने PM Yashasvi Scholarship Yojana 2025 की शुरुआत कर दी है। इस योजना के तहत OBC, EWS और DNT वर्ग के छात्रों को आर्थिक मदद के तौर पर स्कॉलरशिप दी जाएगी। यह योजना कक्षा 9वीं से 12वीं तक के छात्रों के लिए है।
जो छात्र पढ़ाई में अच्छा प्रदर्शन करते हैं लेकिन आर्थिक तंगी के कारण परेशान हैं, उनके लिए यह योजना बहुत फायदेमंद है। इस लेख में हम आपको PM Yashasvi Scholarship Yojana 2025 से जुड़ी सभी जरुरी जानकारी विस्तार से बताएंगें।
PM Yashasvi Scholarship Yojana 2025 के लिए पात्रता और लाभ
PM Yashasvi Scholarship Yojana के तहत छात्रों को ₹75,000 से लेकर ₹1.25 लाख तक की स्कॉलरशिप दी जाएगी।
-
कक्षा 9वीं और 10वीं के छात्रों को ₹75,000
-
कक्षा 11वीं और 12वीं के छात्रों को ₹1,25,000
लेकिन ये लाभ उन्हीं छात्रों को मिलेगा जो इन बातों को पूरा करें:
-
छात्र OBC, EWS या DNT वर्ग से हो।
-
छात्र की पारिवारिक वार्षिक आय ₹2.5 लाख से ज्यादा न हो।
-
छात्र किसी मान्यता प्राप्त सरकारी या निजी स्कूल में पढ़ रहा हो।
-
छात्र ने पिछली कक्षा अच्छे अंकों से पास की हो।
इसे भी पढ़ें – लाडो प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत बेटियों को मिलेगा 1.50 लाख रुपये, जानें कैसे
PM Yashasvi Scholarship Yojana 2025 से जुड़ी जानकारी
इस योजना को Digital India से जोड़ा गया है। इसका मतलब है कि आवेदन से लेकर सारे दस्तावेज जमा करने तक की प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन होगी। छात्रों को कहीं जाने की जरूरत नहीं है।
-
छात्र का आधार कार्ड बैंक खाते से लिंक होना चाहिए।
-
छात्र को NSP Portal (scholarships.gov.in) पर रजिस्ट्रेशन करना होगा।
-
छात्रों को Face Authentication यानी चेहरा पहचान प्रक्रिया को पूरा करना होगा। अगर छात्र नाबालिग है तो अभिभावक का आधार कार्ड मान्य होगा।
PM Yashasvi Scholarship Yojana 2025 के लिए जरूरी दस्तावेज
-
आधार कार्ड
-
आय प्रमाण पत्र
-
जाति प्रमाण पत्र
-
निवास प्रमाण पत्र
-
स्कूल आईडी कार्ड
-
पिछली कक्षा की मार्कशीट
-
पासपोर्ट साइज फोटो
-
बैंक पासबुक या बैंक डिटेल्स
ऐसे करें PM Yashasvi Scholarship Yojana 2025 में आवेदन
-
सबसे पहले scholarships.gov.in वेबसाइट पर जाएं।
-
“New Registration” पर क्लिक करें और जरूरी जानकारी भरें।
-
लॉगिन करें और PM Yashasvi Scholarship Yojana को चुनें।
-
सभी जरूरी जानकारी भरें और दस्तावेज अपलोड करें।
-
Face Authentication प्रक्रिया पूरी करें।
-
फॉर्म को Final Submit करें और एक प्रिंट कॉपी अपने पास रखें।
पैसा कैसे और कब मिलेगा?
छात्रों के फॉर्म की जांच के बाद एक मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी। जिन छात्रों का नाम इसमें होगा, उन्हें स्कॉलरशिप की राशि सीधे उनके बैंक अकाउंट में DBT (Direct Benefit Transfer) के जरिए भेज दी जाएगी। यह राशि साल में एक बार मिलेगी। अगले साल के लिए फिर से आवेदन करना होगा।
Free Laptop Yojana 2025: जिन छात्रों के आए 85% या उससे ज्यादा अंक, उनके खाते में ₹25000 सीधे भेजे गए